कपड़ा व्यवसायी से लूट में तीन आरोपी नगदी सहित गिरफ्तार

0
133

फर्रुखाबाद: बीते 31 जनवरी को घुमना के कपड़ा व्यापारी विवेक कुमार अग्रवाल की आंखों में मिर्च झोंककर 70 हजार लूटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली में सीओ सिटी आलोक कुमार और कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि स्वाट टीम की मदद से देवरामपुर क्रासिंग से दो बाइकों पर आ रहे आरोपी आकाश गुप्ता उर्फ लक्ष्मण पुत्र ईश्वरचन्द्र गुप्ता निवासी नारायणदास गली, सुमित कुशवाहा पुत्र प्रताप सिंह निवासी शांतीनगर कादरीगेट, अनुराग उर्फ गौरव पुत्र श्रीकृष्ण निवासी नीवलपुर मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया।

आकाश के पास से 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस व 9800 रुपये, आरोपी सुमित के पास से 8100 रुपये, अनुराग के पास से 8200 रुपये कुल मिलाकर 26100 रुपये व व्यवसायी का लूटा गया रजिस्टर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="2"]