नसीमुद्दीन की जनसभा से नदारद रही भीड़

0
144

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्ता तक जाने के लिए व पार्टी को प्रदेश में अच्छी जीत दिलाने के लिए कितना प्रयास कर रहे हैं यह उनकी बैठकों से ही साफ हो रहा है। शमशाबाद में हुई नसीमुद्दीन की जनसभा से अधिकतर भीड़ नदारद ही रही।

[adrotate banner="3"]

पार्टी नेताओं ने मुस्लिम समाज पर डोरे डालने के लिए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जनसभा का आयोजन कराया था। क्षेत्रीय कायमगंज प्रत्याशी रामस्वरूप गौतम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ लाने का एलान किया था। लेकिन मंच पर जब श्री सिद्दीकी भाषण देने के लिए पहुंचे तो ज्यादातर भीड़ नदारद दिखी।

नसीमुद्दीन ने अपने सामने ही कायमगंज प्रत्याशी रामस्वरूप गौतम से मंच पर भाषण कराया। लेकिन इसके बाद भी कायमगंज प्रत्याशी जनता के सामने अपने मन की बात रखने में असफल साबित हुए या यूं कहिए कि उन्होंने जनता के सामने भाषण ही नहीं दे पाया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, सदर प्रत्याशी उमर खां, सुनील सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]