कायमगंज से वापस नहीं हुआ एक भी नामांकन

0
182

फर्रुखाबाद: कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से किसी एक प्रत्याशी ने भी सियासत के महा संग्राम से पीठ दिखाकर भागने का प्रयास नहीं किया। जिसके चलते कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में खुल कर आ गये हैं।

[adrotate banner="3"]

विधानसभा से बीजेपी से अमर सिंह खटिक, बसपा से रामस्वरूप गौतम, समाजवादी पार्टी से सुरभी दोहरे गंगवार, कम्युनिष्ट पार्टी आफ इण्डिया से कामरेड हरीशचन्द्र नागर, जन अधिकार मंच से मनीराम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से रामनिवास, पूर्ण स्वराज मंच से नितिन आनंद व निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी सियासत की कुर्सी तक पहुंचने के लिए मैदान में आ गयी हैं। एक भी नामांकन वापस न होने से प्रत्याशियों की जोर आजमाइस का अंदाजा साफ नजर आ रहा है। वैसे मानें तो मुख्य मुकाबला बीजेपी, बसपा व सपा प्रत्याशियों के बीच होगा।

[adrotate banner="2"]