सपा विधायक का पर्चा वापस, मुलायम के समधी सहित 20 मैदान में

0
153

फर्रुखाबाद: भोजपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा विधायक का पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी इस बार सपा से प्रत्याशी है।

[adrotate banner="3"]

जमालुद्दीन का पर्चा वापस होने के बाद अब उनका पुत्र अरशद जमाल, बसपा प्रत्याशी नितिन सिह उर्फ जैमिनी राजपूत, बीजेपी से नागेन्द्र सिंह, पीस पार्टी से मोहम्मद तमजीत, राष्ट्रवादी जनता पार्टी सैय्यद अनवर अली, निर्दलीय प्रत्याशी एजाज, अरविंद, रीता, अवनीत कुमार, अरविंद कुमार मैदान में हैं। जन अधिकार मंच से धर्मेन्द्र सिंह पाल, निर्दलीय प्रत्याशी जलालुद्दीन, निर्दलीय प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह, पूर्ण स्वराज मंच से श्रीनिवास, निर्दलीय प्रत्याशी जयगोपाल, लोकदल से उर्मिला यादव, राष्ट्रीय लोकदल से विश्राम सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से विजय लक्ष्मी व निर्दलीय प्रत्याशी दलगंजन सिंह मैदान में हैं।

[adrotate banner="2"]