प्रचार कराकर लौट रहे सदर विधायक समर्थक के गोली मारी

0
117

फर्रुखाबाद: बीती रात प्रचार कराकर लौट रहे सदर विधायक समर्थक को गोली मारकर घायल कर दिया गया, परिजनों ने घायल को उपचार हेतु निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।

[adrotate banner="3"]

सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व सपा प्रत्याशी विजय सिंह का चुनाव प्रचार करा रहे शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी रानू चैहान पुत्र शिवराम सिंह चैहान को गोली लगने पर देर रात लोहिया अस्पताल भर्ती किया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती रानू ने बताया कि वह सपा प्रत्याशी विजय सिंह का चुनाव प्रचार करके बाइक से बीती रात लगभग 10 बजे घर लौट रहा था, तभी बिर्रा बाग के निकट सामने से आये एक पैदल हमलावर ने तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी।

शहर कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। उन्हें अभी तक कोई सूचना नहीं दी गयी। लोहिया अस्पताल से भेजी गयी सूचना के आधार पर उन्हें जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर जांच की जायेगी।

[adrotate banner="2"]