सदर विधानसभा सीट से आधा दर्जन नामांकन वापस

0
122

फर्रुखाबाद: जिले की सियासत में अपनी अहम भूमिका रखने वाली सदर सीट पर नामांकन वापसी के दौरान आधा दर्जन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिये। जिससे अब सदर सीट पर 20 प्रत्याशियों में सियासी घमासान होगा।

[adrotate banner="3"]

सदर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही साथ सदर विधायक विजय सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह सिक्की ने भी अपना पर्चा वापस लिया है। बसपा प्रत्याशी उमर खां के भाई यूशुफ के साथ-साथ इखलाक खान व इसलाक खान ने नामांकन पत्र वापस लिया। रमेशचन्द्र गुप्ता ने भी अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। आधा दर्जन प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन वापसी करने से अब सदर सीट पर 20 सियासी योद्वा मैदान में हैं।

जिसमें बीजेपी से मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, बसपा से उमर खान, सपा से विजय सिंह, राष्ट्रीय लोकदल से सुरेन्द्र कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी जनार्दन दत्त, रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया से जयवीर, बहुजन मुक्ति पार्टी से धनंजय, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्याम श्री, महान दल से सर्वेश शाक्य, निर्दलीय गौरव कुमार, दीपक कुमार, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, निर्दलीय रिहाना खान, निर्दलीय विजय सिंह, वीना कुरील, शांती स्वरूप, सुरेश, सर्वेन्द्र सिंह व हंसराम मैदान में हैं।

[adrotate banner="2"]