मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

0
194

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के लगुनावरी निवासी 40 वर्षीय वीरेन्द्र पुत्र रामऔतार की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने पर मौत हो गयी। उसके बाइक सवार दो साथी बुरी तरह जख्मी हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वीरेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक वीरेन्द्र अपने साथी अजीत व रोहित निवासी जनैया सठैया के साथ बाइक पर सवार होकर मैनपुरी से वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम पखना मोहम्मदाबाद के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से वीरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके साथी रोहित व अजीत बुरी तरह जख्मी हो गये। पुलिस ने दोनो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। शव को भी लोहिया अस्पताल ही भेज दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

[adrotate banner="2"]