घाट पर नाविक और पीएसी जवान भिड़े

0
127

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के पांचाल घाट पर नाव में खचाखच सबारियां भरने के चक्कर में पीएसी जवानो से नाविकों की भिडंत हो गयी| बाद में रामनगरिया थानाध्यक्ष ने मौके पर आकर मामले को रफादफा किया|

[adrotate banner="3"]

गुरुवार को दोपहर गंगा तट पर तैनात पीएसी के जवानो ने नाव में संख्या से कई गुना जादा सबारियां भरने से मना करने पर नाविकों ने पीएसी जवानो से विवाद कर दिया| मामला तूल पकड़ते देख विवाद की सूचना पुलिस को दी गयी| रामनगरिया थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी मौके पर पंहुचे| उन्होंने दोनों को समझा-बूझा कर शांत किया| थानाध्यक्ष ने नाविकों को संख्या से अधिक सबारी बैठाने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी है|

[adrotate banner="2"]