स्कूली बैन और डीसीएम की भिडंत, एक दर्जन छात्र जख्मी

0
126

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के इकलहरा के निकट बच्चों को स्कूल ले जा रही बैन और डीसीएम की भिंडत हो गयी| जिसमे लगभग एक दर्जन छात्र जख्मी हुये है| उन्हें कायमगंज सीएचसी रिफर किया गया|

[adrotate banner="3"]

सुबह बैन सभी बच्चो को लेकर विद्यालय बीएनएल पव्लिक स्कूल ले जा रही थी| तभी इकलहरा से लगभग एक किलोमीटर दूर कोहरा होने के कारण तेज रफ्तार डीसीएम ने बैन में टक्कर मार दी| जिससे बैन का चालक वीरेन्द्र पुत्र रंगीलाल निवासी रायपुर कायमगंज के साथ ही साथ राहुल पुत्र ऋषिपाल, आयुष पुत्र गुरुदेव निवासी शेखपुर मांडवी पुत्री अनिल निवासी शेखपुर, वीरेन्द्र पुत्र रंगीलाल, अभिषेक पुत्र धीरपाल, आरती,शिवांगी पुत्री सरदेव सहित लगभग एक दर्जन छात्र जख्मी हो गये| चालक को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये | उनका रो-रो कर बुरा हाल था|

थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया की अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी |

[adrotate banner="2"]