पुलिस को बदमाश के गोली मारने वाले साथी की तलाश

0
125

lal bahadurफर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम चौसपुर निवासी प्रेम चन्द्र का अपहरण करने आये एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गयी जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया| पुलिस ने प्रेम चन्द्र को ही थाने में बैठा था| सुबह लोहिया अस्पताल पंहुचे मृतक के ताऊ रामदीन निवासी जहानगंज अदमापुर ने अपने भतीजे लालबहादुर के रूप में की| अब पुलिस मृतक के साथी कि तलाश कर रही है|

[adrotate banner="3"]

लोहिया अस्पताल पंहुचे लाल बहादुर पुत्र श्रीराम वर्मा के ताऊ ने बताया कि बीते दिन शाम लगभग पांच बजे लाल बहादुर अपने गाँव के एक साथी के साथ घर से निकला था| परिजन उस साथी का नाम भी नही बता रहे है| इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि बीती मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे पुलिस उनके घर गयी और सुबह थाने आने को कहा| सुबह जब परिजन थाने पंहुचे तो लाल बहादुर की हत्या का पता चला| परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे तो ताऊ रामदीन ने उसकी शिनाख्त की| घर पर मौत का समाचार जाने के बाद मृतक की पत्नी नेमादेवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक पुत्र तीन वर्षीय पुत्री अन्नू और 1 वर्षीय पुत्र रजनेश है | पुलिस अभी मृतक के परिजनों से पूंछतांछ कर रही है|

कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसके मिश्रा ने बताया कि वह अभी मृतक के गाँव में ही है| उसके साथी की तलाश चल रही है|

[adrotate banner="2"]