विधान सभा में 25 वर्ष पूर्ण करने पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह को सीएम ने किया सम्मानित

0
123

nrendr yadav123smaan1फर्रुखाबाद: विधान सभा अमृतपुर से लगातार पांच बार विधायक बनने के साथ विधान सभा में 25 साल का समय पूर्ण करने पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डे ने शाल ओढ़ा कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया|

[adrotate banner="3"]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि निश्चित रूप से ये अपने क्षेत्र मे लोकप्रिय रहे होंगे इन्होंने जनता के बीच रहकर काम किया होगा जिस वजह से जनता ने इन्हें बार बार चुन कर विधानसभा में भेजा| मैं इनको बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि ये इसी तरह से जनता के बीच रहकर इस सदन मे चुनकर आते रहें|
नरेन्द्र सिंह यादव ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सम्मान देने हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि नेताजी के मार्गदर्शन मे कार्य करते हुए आज मुझे ये सम्मान मिला है इसका श्रेय मेरे क्षेत्र की जनता को जाता है आगे भी मैं नेताजी के दिखाये रास्ते पर चलकर क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करूंगा |पूर्व मंत्री को सीएम अखिलेश यादव के द्वारा सम्मानित किये जाने की खबर पर उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी|

[adrotate banner="2"]