बलबे के मामले में साथियों के बचाव में उतरी विहिप

0
139

VIHIPफर्रुखाबाद: विश्व हिन्दू परिषद ने अपने साथियों के बचाव के लिये जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौपा है| विहिप ने यह चेतावनी भी दी है की है उनके साथियों पर झूंठे मुकदमे वापस ना किये गये तो विहिप प्रदर्शन करेगी|

[adrotate banner="3"]

विहिप के जिला-मंत्री रविन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में 13 अगस्त को दो दो समुदायों में बीच छेडछाड के बाद उपजे विवाद में उनके कार्यकर्ताओ पर दर्ज मुकदमें के विरोध जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| संगठन ने साफ शब्दों में कहा है कि जिस समय विवाद हुआ दूसरे समुदाय के लोगो ने विहिप नेता मुकेश वाथम और उनके चार साथियों को पीटा गया|

विहिप ने आरोपी लगाया की यह सब शासन-प्रशासन की सहमती से हो रहा है| उनके साथियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किये गये| यदि मुकदमे वापस नही लिये गये तो विहिप ने आन्दोलन करने की चेतावनी दी है | इस दौरान सूर्य प्रकाश द्विवेदी , रामचन्द्र द्विवेदी, रमेश चन्द्र पाठक, दिनेश चन्द्र चौरसिया संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]