ब्रेकिंग: कार की टक्कर से किशोर की मौत

0
119

uup1234फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी जदीद निवासी 11 वर्षीय हाविद पुत्र चाँद बाबू दुकान से कुछ सामान लेने गया था| तभी उसकी कार की टक्कर से मौत हो गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

जरदोजी कारीगर चाँद खां का पुत्र हाविद दिमागी रूप से कुछ कमजोर बताया गया है| वह गाँव के ही निकट कुछ परचून का सामान लेने के लिये दुकान पर जा रहा था तभी लाल दरवाजे से पांचाल घाट की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने हाबिद को कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| घटना की सूचना मिलने पर उसकी माँ आरजू और अन्य परिजन मौके पर पंहुचे| लेकिन तब तक कार सबार मौके से फरार हो गया मृतक तीन भाईयो में बीच का था|

उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज संजय यादव भी मौके पर आ गये| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="2"]