फर्रुखाबाद: अतिक्रमण अभियान के तहत चल रही जेसीबी के चालक को मिष्ठान दुकानदार ने तब तमांचा जड दिया जब उसकी दुकान का अतिक्रमण हटाया जा रहा था|
[adrotate banner="3"]
पुलिस फ़ोर्स और नगर पालिका के कर्मियों के साथ अतिक्रमण लाल दरवाजे से होता हुआ जब बढ़पुर पंहुचा तो बढ़पुर स्थित अनोखे लाला मिष्ठान भंडार के सामने हुये अतिक्रमण जो जेसीबी चालक हटाने लगा| दुकानदार ने इसका विरोध किया लेकिन अधिकारियों के आदेश के आगे मजबूर जेसीबी चालक ने उसका अतिक्रमण तोडना बंद नही किया| जिस पर आक्रोशित मिष्ठान भंडार के दुकानदार ने जेसीबी चालक सरजू राजपूत पुत्र रमेश राजपूत के तमांचा जड दिया| जिससे चालक आक्रोशित हो गया|
आक्रोशित चालक ने जेसीबी सड़क के बीचो-बीच खड़ी कर जाम लगा दिया| स्थित बिगड़ते देख पुलिस अधिकारियों ने कार्यवही का भरोसा देकर जाम खोला|
[adrotate banner="2"]


