पैसे वालो पर नही आंच, गरीबो पर गरजी पालिका की जेसीबी

0
181

atikranफर्रुखाबाद: नगर पालिका द्वारा बीते दिनों जिन लोगो को अपने अतिक्रमण हटा लेने के नोटिस जारी किये थे उनमे से एक का भी बाल बांका नही हुआ| वही गरीबो पर नगर पालिका की जेसीबी ने अपना कहर छाया| अधिकारी भी उन्हें ही घुड़की दिखाते रहे|

[adrotate banner="3"]

सीओ सिटी योगेश कुमार, कोतवाल डीके शर्मा पीएसी के साथ लाल दरवाजे पंहुचे| पुलिस और जेसीबी देख छोटे दुकानदार अपना अतिक्रमण खुद हटाने लगे| नगर पालिका कर्मी भवानी ने लाल दरवाजे पर स्थित प्रजापति टायर की दुकान के बाहर रखे नये टायर उठा कर ट्राली में डालने के लिये पालिका कर्मियों को निर्देश दिये| देखते ही पालिका कर्मी नये टायर उठाकर ट्राली में डालने लगे| जिस पर विवाद की स्थित बन गयी| दुकानदार ने इस पर आपत्ति की तब जाकर उसके टायर बापस किये गये|

नगर पालिका की जेसीबी अतिक्रमण सड़क के दोनों तरफ तोड़ती हुई आवास विकास की तरफ बढ़ी तो मधुर मिलन गेट्स हॉउस के निकट ट्रेक्टर एजेंसी का बोर्ड उखाड़ने पर विवाद हो गया| दुकान मालिक ने इस पर विरोध दर्ज किया| उसकी पुलिस से झडप भी हुई| लेकिन पुलिस के आगे नही चली| फिलाहल नगर पालिका ने मुंह देखी तोड़फोड़ की| जिससे दुकानदारो में आक्रोश व्याप्त हो गया| देर शाम तक अतिक्रमण अभियान चलता रहा|
नोटिस देने वालो पर नही हुई कार्यवाही
बीते 12 मई को नगर पालिका की अधिशाषी अभियंता रोली गुप्ता के द्वारा नगर के गुदड़ी जानवरान निवासी दुकानदार दिलीप कुमार, उनके भाई सुदीप कुमार, राजेश रस्तोगी, मेडिकल स्टोर मालिक प्रमोद कनौजिया, किशन लाल गुप्ता, ज्ञानेद्र शुक्ला, अरुण टंडन, विनोद कुमार व गौरी फार्मा के अतिक्रमण का नोटिस जारी किया गया था| लेकिन उसके बाद भी समय पूरा होने के बाद कोई कार्यवाही नही हुई|

नगर पालिका की ईओ रोली गुप्ता ने बताया जिन लोगो को नोटिस जारी किया गया था | उनमे से कुछ लोगो ने उसका जबाब दिया है| जाँच चल रही है| कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]