एमआईसी मामले पर सपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारियो को लताड़ा

0
184

chndrpal yadavफर्रुखाबाद: एमआईसी प्रकरण को समाजवादी पार्टी ने भी गम्भीरता से लिया है| सपा जिलाध्यक्ष ने भी फोन पर अधिकारियो को लताड़ लगाकर जल्द कार्यवाही के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]

बीते कई दिनों से चल रहे एमआईसी की दुर्दशा मामले पर सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव खफा हो गये है| उन्होंने सोमबार दोपहर पार्टी कार्यालय से सम्बन्धित अधिकारियो की फोन पर लताड़ लगायी| उन्होंने नगर पालिका की ईओ रोली गुप्ता से कहा है की एक दिन के अन्दर पुरे प्रकरण की जानकारी कर बुधवार को एमआईसी कालेज पंहुचने और जाँच करने के निर्देश दिये| सपा नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने भी इस मामले को गम्भीर बताया है|

जिलाध्यक्ष ने जेएनआई को बताया की एमआईसी का मुद्दा गम्भीर है| प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री की सरकार है इस लिये युवा और छात्रों के किसी भी प्रकरण को गम्भीरता से ही लिया जायेगा| श्री यादव ने कहा अधिकारियो से उनकी बात हो गयी है| जल्द पार्टी के नेताओ के साथ एमआईसी पंहुचकर अधिकारियो को मौके पर ही बुलाया जायेगा| एमआईसी में ही मौके पर कार्यवाही करायी जायेगी और लापरवाही करने वालों की शिकायत मुख्यमंत्री से होगी| उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जायेगा|

[adrotate banner="2"]