जहानगंज थानाध्यक्ष सहित नौ पर केस दर्ज

0
139

UPPफर्रुखाबाद: महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी जहानगंज थानाध्यक्ष सहित नौ पर न्यायालय में केस दर्ज कर 24 मई की तिथि नियत की गयी है|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी एक महिला ने न्यायालय में दायर याचिका में कहा है की बीते 5 मई को वह अपने पति के साथ घर में सो रही थी| तभी दरवाजा खटखटाया जब दरवाजा खोला तो जहानगंज थानाध्यक्ष, दरोगा रामसेवक वर्मा और सात अज्ञात सिपाही उसके घर में दाखिल हो गये| जिसके बाद उन्होंने सो रहे पति को मारने पीटने लगे| जब महिला में बचाव का प्रयास किया तो थानाध्यक्ष सहित सभी ने उसके साथ मारपीट और छेड़छाड कर दी और जाति सूचक गाली देकर झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजेने की धमकी दी| महिला ने कहा है की वह अधिकारियो के पास गयी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई|

इसके बाद अदालत की शरण ली |

[adrotate banner="2"]