कमालगंज में बेईमानी से हुई मतगणना की शुरुआत, मतगणना कर्मी हटाया गया

0
148

फर्रुखाबाद: कमालगंज ब्लाक में मतगणना की शुरुआत में ही बेईमानी पकड़ गयी| मतगणना कर्मी कमालगंज षष्टम के प्रत्याशी डॉ जेपी सिंह के लिए बेईमानी करते पकड़ा गया| एजेंटो के विरोध के बाद मतगणना कर्मी को हटा दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

कमालगंज मतगणना केंद्र के कमरा नंबर 5 मतगणना कर्मी पंकज शर्मा गमला चुनाव चिन्ह की 49 वोटो के ऊपर केतली चुनाव चिन्ह का मतपत्र लगाकर गड्डी बाँधने जा ही रहे थे कि गमला चुनाव चिन्ह वाले एजेंट ने विरोध कर दिया| इसके बाद मामला सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पंहुचा तो पंकज शर्मा को वहां से हटा दिया गया| गमला चुनाव चिन्ह छोटू यादव का है जबकि केतली चुनाव चिन्ह डॉ जे पी सिंह को मिला हुआ है|

[adrotate banner="2"]