मोहम्दाबाद मतगणना केंद्र पर एजेंट बने मास्टर साहब बाहर किये गए

0
134

SHIVKUMAR-FARJI-COUNTING-AGफर्रुखाबाद: जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना बिना सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के जारी है| मतगणना के लिए एक जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के लिए एजेंट बने मास्टर साहब को पकडे जाने पर SDM ने बाहर निकाल दिया है| मास्टर साहब का पास जमा करा लिया गया है|

[adrotate banner="3"]

पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के अध्यापक शिवकुमार जो विधायक नरेंद्र सिंह यादव की भाभी और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मंजू लता के लिए मतगणना एजेंट बनकर वोटो की गिनती पर नजर रख रहे थे, उन पर विरोधियो की नजर पड़ गयी और मामला SDM तक पहुंच गया| जोनल मजिस्ट्रेट SDM सुरेन्द्र सिंह ने शिवकुमार का पास जमाकर उन्हें मतगणना केंद्र से बाहर निकाल दिया है|

[adrotate banner="2"]