नाबालिग से दुकान पर काम कराने के नाम पर रुपये लेने का आरोप, वीडियो वायरल

0
50

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना क्षेत्र के जमापुर चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार से उसके नाबालिग बेटे के दुकान पर बैठने को लेकर तीन हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।दुकानदार के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस की गाड़ी से कुछ लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने खुद को बाल संरक्षण विभाग से जुड़ा बताया और दुकान पर बैठे उसके नाबालिग बेटे को लेकर पूछताछ की। आरोप है कि कोर्ट जाने पर 10 हजार रुपये खर्च होने की बात कहकर मामला निपटाने के नाम पर तीन हजार रुपये मांगे गए। दुकानदार का दावा है कि उसने रुपये दे दिए।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस की गाड़ी और घटनाक्रम कैद होने की बात कही जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान और रुपये लेने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस तथा संबंधित विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया की मामला संज्ञान में नही है, शिकायत मिलने पर जाँच की जायेगी |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]