पुलिस ने तमंचा फैक्टी पकड़ी, अबैध हथियारों सहित एक गिरफ्तार

0
130

tmncaha faktriफर्रुखाबाद: कमालगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के गर्म कोठा मौजा फतेहपुर राव साहब निवासी अमर सिंह उर्फ़ बीटू पुत्र सुरेन्द्र चन्द्र तेली को तमंचा फैक्ट्री सहित पकड़ा है| जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया|

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन फतेहगढ़ के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया की थानाध्यक्ष कमालगंज यतेन्द्र यादव ने मुखबिर की सूचना पर अमर सिंह को दबोचा | उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, पास में ही रखे दो तमंचा 12 बोर व 15 बोर एवं अध्बने तमंचे, मरम्मत हेतु तमंचे व अबैध असलहे बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद हुये| आरोपी के ऊपर पहले से ही 5/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है|

इस दौरान पुलिस लाइन में एसओ कमालगंज यतेन्द्र यादव व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]