लूट की सूचना मिलने के 24 घंटे बाद पंहुची पुलिस

0
118

udhv daas ki jay copyफर्रुखाबाद: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम निबलपुर स्थित गुफा आश्रम में बीते बुधवार की देर रात आश्रम के ही एक सेवादार ने मुख्य महंत सहित कई लोगो को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर लाखो रुपये का जेबर व नकदी गायब कर दी| घटना की सूचना मिलने के तकरीबन 24 घंटे के बाद पुलिस जाँच करने पंहुची|

[adrotate banner="3"]

मन्दिर के महंत उद्धव दास ने बताया की उनके आश्रम में उनके साथ सेविका सीताराम उर्फ़ मुन्नी देवी पुत्री बाबूराम मूल निवासी छपट्टी मैनपुरी रहती है| इसके साथ ही साथ सेवक रधुवीर दास, आदेश निवासी माधौपुर अभिराम निवासी धनियामऊ हरपालपुर हरदोई भी आते जाते रहते है| बीते कई दिनों से एक 60 वर्षीय वृद्ध भी रह रहा था| जो कई दिनों से पडोस के गाँव से दूध लाकर उसे खुद ग्राम करके सभी को पिलाता था|

बुधवार की रात में भी यही हुआ उसने सभी को गर्म दूध पिला दिया| जिससे कुछ देर बाद सभी बेहोश हो गये| उसने आश्रम के अन्दर घुसकर कमरे का ताला तोडा और उसमे रखा मुन्नी देवी का जेबर व नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया| गाँव के ही महेश ने जाँच करने गये दरोगा रशीद अख्तर को बताया की वह रोज सुबह शाम आश्रम की गाय का दूध निकलने के लिये आता है| गुरुवार को जब वह आया तो उसने देखा की आश्रम के सभी लोग बेहोश पड़े है और वह अनजबी वृद्ध गयाब है| जिस पर शाम को होश में आने पर १०० नम्बर पर फोन करा लेकिन पुलिस कंट्रोल रूम का फोन ही नही उठा| उसके बाद थाने को फोन किया गया| लेकिन नम्बर नही उठा|
इसके बाद सीओ सिटी योगेश कुमार को घटना की सूचना दी गयी| उन्होंने एसओ को घटना पर पंहुचने के निर्देश दिये| लेकिन २४ घंटे बाद जब कई फोन किये गये तो शुक्रवार शाम थाने के दरोगा रशीद अख्तर फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे |

उन्होंने बताया घटना के सम्बन्ध में जाँच रिपोर्ट थानाध्यक्ष को सौप दी जायेगी| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="2"]