भूमि विवाद में चली गोली

0
98

GOLI 1फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) विवादित भूमि आलू खोदने पर थाना क्षेत के ग्राम गांव पहाड़पुर (सिरौली) निवासी दोनों पक्षों में गोली चली| मौके पर पंहुची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गयी|

[adrotate banner="3"]

गांव के ही श्यामेंद्र सिंह व वीरे सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह श्यामेंद्र व कुछ अन्य लोग इसी भूमि पर खड़ी आलू की फसल खोद रहे थे। दोपहर में वीरे सिंह ने इसका जमकर विरोध कर दिया| देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग असलहे लेकर मौके पर आ गये। मामला तूल पकड़ने पर फाय¨रग होने लगी।

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर एसआई राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर गये, लेकिन दोनों पक्ष भाग गये। एसआई ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट हो गई थी। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कर रही है|

[adrotate banner="2"]