जानलेवा हमले का आरोपी प्रापर्टी डीलर कुशल को पुलिस ने दबोचा

0
100

kushal prihar12फर्रुखाबाद: बीते 15 फरवरी को छत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अरविन्द पर जानलेवा फायरिंग करने नामजद कुशल परिहार को पुलिस ने दबोच लिया| पुलिस उससे पुछताछ कर रही है| उसके ऊपर कई मुकदमे पंजीकृत थे| अदालत से भी उसके खिलाफ वारंट जारी किये गए थे| पुलिस उसे अभी मामलो में उसे गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है|

[adrotate banner="3"]

पुलिस को सूचना मिली थी कुशल परिहार जेएनबी रोड स्थित अपने कार्यालय पर बैठा है| जिस पर पुलिस ने दबिस देकर कुशल परिहार को दबोच लिया| पुलिस उसे कोतवाली ले गयी|

क्या थी घटना अरविन्द ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा था की वह अपने दोस्त मुकेश के साथ बाइक से जय नरायन वर्मा रोड स्थित उसका खेत देखने गये थे| खेत देखकर वह बाइक से लौट रहे थे| तभी गमा देवी मंदिर के निकट उसे सफारी व् बाइक पर सबार प्रॉपर्टी डीलर कुशल परिहार उसका भाई महेंद्र पाल परिहार निवासी भक़रामऊ उसके साथी रविकांत उर्फ़ रवि पुत्र करवेंद्र सिंह निवासी दुर्गा कालोनी व कुलदीप गुप्ता पुत्र श्याम सुन्दर गुप्ता निवासी दुर्गा कालोनी के साथ उनके तीन चार अज्ञात साथियो ने उन्हें घेर लिया|

जैसे की अरविन्द ने बाइक रोकी की हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| हमलाबरो के पास लाइसेंसी पिस्टल व राइफल थी|

[adrotate banner="2"]