टैंकर भरी गायें मिलने से तनाव, भीड़ ने टैंकर फूंका

0
94

cowबुलंदशहर :गोकशी के लिए लाई जा रही गायें बरामद होने से क्षेत्र में तनाव फैल गया है। बुलंदशहर के खु्र्जा थाना क्षेत्र के गांव रानीवाली में यह गायें इंडियन आयल के टैंकर में भरी मिलीं। इस तरह से दुर्दशाग्रस्त हाल में गायों के मिलने लोग हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर मौके का फायदा उठाकर भाग गए।

[adrotate banner="3"]

बताया गया है कि टैंकर अलीगढ़ से खुर्जा के लिए आ रहा था। इसका पंजीकरण हरियाणा राज्य से हैं।इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने टैंकर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची और तहकीकीकात शुरू की। पुलिस ने बताया कि गायों से भरे टैंकर में फर्जी तरीके से इंडियन आयल लिखवाया गया है।

[adrotate banner="2"]