सलमान खुर्शीद कोई छोटे फिगर के व्यक्ति नही: मुकेश राजपूत

Uncategorized

drgफर्रुखाबाद: वैसे एक तरफ केंद्र में बैठे नरेंद्र मोदी कांग्रेस का सफाया करने की बात करते है वहीँ उनके ही सांसद कांग्रेस की तारीफ करने से नही चूक रहे| फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने तो आज पत्रकारों के सामने ही पूर्व विदेश मंत्री व पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद की तारीफ में कसीदे पढ़े| उन्होंने कहा पूर्व विदेश मंत्री देश के लिए कोई छोटा चेहरा नही है| उनके इस वयान से भारतीय जनता पार्टी में खलबली मचा दी है|

आईटीआई चौराहे स्थित अपने आवास पर बुलाई गयी प्रेस वार्ता में सांसद मुकेश राजपूत ने कानपुर- बांद्रा ट्रेन के चलने पर बधाई दी है| उन्होंने कहा की रेल वजट में कई नई ट्रेने चलाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है| जिसमे फर्रुखाबाद से आगरा, कानपुर से फर्रुखाबाद के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाये जाने का प्रस्ताव प्रमुख है| उन्होंने कहा की किसानो के लिए मिट्टी की जाँच के लिए जो कैमिकल आता है वह कानपुर में बेंचा जा रहा है| बीते तीन वर्षो से जनपद में मिट्टी की टेस्टिंग नही हुई है|

इसके साथ ही उन्होंने कहा की फर्रुखाबाद का परिचय आज भी उन्हें सलमान खुर्शीद का ही परिचय देकर देना पड़ता है| सांसद ने कहा की उनके नाम से ही पता चलता है की वह देश के लिए एक बड़ा चेहरा है| सलमान कोई छोटे फिगर नही है| इस दौरान अमर सिंह खटीक, दिलीप भारदवज आदि मौजूद रहे|