परिचालक से लूटे गये बैग सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार

0
124

droogaa rajeshफर्रुखाबाद: बीती देर रात कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस परिचालक से लूट की घटना करने वाले शातिर लुटेरो को पुलिस ने दबोच लिया| पुलिस ने इस संबंध में तीन लुटेरो को गिरफ्तार किया है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली के दरोगा राजेश कुमार ने बीती रात रोडवेज परिचालक से लूट की घटना करने वाले मोहल्ला नगलादीना निवासी मदन वाल्मीकि के पुत्र अन्नू, कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला चूडीवाली गली निवासी योगेश सक्सेना के पुत्र राजा, मोहल्ला जाफरी निवासी संजय सक्सेना के पुत्र संगम को ठंडी सड़क पर शॉपिंग काम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया| आरोपीयो के पास से बैग व चावी का गुच्छा बरामद हुआ है| शाहजहाँपुर रोडवेज डिपो के परिचालक अनुज शर्मा ने आज सुबह कोतवाली में लुटेरो को पहिचाना।
दरोगा राजेश कुमार ने बताया कि 2 हजार रूपये सहित लूटा गया बैग बरामद किया गया है। घटना के संबंध में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|

[adrotate banner="2"]