ट्रक से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत

0
111

accidantफर्रुखाबाद:(राजेपुर)शुक्रवार को गांव चाचूपुर में मोहल्ला बिर्राबाग में रह रहे हरदोई थाना रूपापुर क्षेत्र के गांव भैसी नगला निवासी रिंकू शुक्ला (24) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।

[adrotate banner="3"]

वह ट्रक पर चढ़ रहे थे, इसी बीच चालक ने ट्रक चला दिया और वह पहिये के नीचे आ गए। सूचना मिलने पर उन्हें पांचाल घाट चौकी के सिपाही ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही मृतक की पत्नी खुशबू का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने बताया कि पति राज मिस्त्री का काम करते थे। सुबह घर से निकले थे। वह कहां जा रहे थे, यह बताकर नहीं गये थे। उनके एक चार वर्ष का पुत्र देव है।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर जनपद बरेली थाना औला क्षेत्र के टिकुरी निवासी चालक चंद्रभान को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं शहर की शिवनगर कालोनी निवासी जितेंद्र यादव शुक्रवार शाम अपने दोस्त आईटीआई निवासी सोनू को दवा दिलाने आवास विकास आ रहे थे। मिशन अस्पताल के निकट अचानक सामने से आयी गाय से टकरा गए।

[adrotate banner="2"]