राजपूत रेजिमेंट में हुआ पुर्नमिलन

0
102

rrcफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के राजपूत रेजिमेंट में आयोजित पुर्नमिलन में सेवानिवृत सेना के जवानो ने अपने अनुभवो को साझा किया\ उन्होंने वर्तमान में सेना के जवानो को देश भक्ति पर मर मिटने की कसम को पुन: याद दिलाया|

[adrotate banner="3"]

समारोह में पूरे देश से पंहुचे सेवानिवृतओ को आमंत्रित किया गया था| शुक्रवार को आरआरसी के 14 वे पोस्टवार इंडिपेंडेंट री यूनियन में पंहुचे देश भर के सेवानिवृत जवानो व अधिकारियो ने वर्तमान जवानो के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुये कहाकि जवान तो जाबांज होता है| उसके लिये देश रक्षा ही सबसे बड़ा फर्ज होता है|
समारोह में पंहुचे लेफ्टिनेंट जनरल कर्नल आँफ दी रेजिमेंट अनिरूद्ध चक्रवर्ती ने अमर जबान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित किया उनके साथ निवर्तमान जवानो ने भी शहीद साथियों को नम आँखों से याद किया|

समारोह के तीसरे दिन जवानो का सैलाब उमड़ा| शनिवार को समारोह का अंतिम दिन है| समारोह में भक्ति गीतों ने सैनिको की रगों में जोश का संचार कर दिया|

[adrotate banner="2"]