सभासद पर हमले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

0
97

rakesh gangvar 67फर्रुखाबाद: बीती रात अज्ञात हमलावरों ने सभासद को गोली मार दी थी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी के सभासद राकेश गंगवार पुत्र राजा सिंह गुरुवार देर शाम कालोनी में ही स्थित स्वागतम गेस्ट हॉउस के निकट जलाने के लिये लकड़ी ला रहे थे| तभी अचानक अज्ञात हमलावर ने उनके ऊपर जान से मारने के इरादे से गोली चला दी| गोली की आवाज सुन कर अफरातफरी मच गयी| हमलावर फरार हो गये| घायल सभासद को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| इलाज के दौरान डॉ कमलेश शर्मा ने बताया कि गोली सभासद के सीने में दिल के कुछ ऊपर लगी है| लेकिन वह खतरे से बाहर है| उपचार के बाद परिजन ने सभासद को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था|

वही पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जाँच शुरु कर दी है|

[adrotate banner="2"]