संस्कार भारती की गोष्ठी में सामाजिक समरसता पर मंथन

0
203

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महर्षि वाल्मीकि जयंती पर संस्कार भारती की फर्रुखाबाद इकाई ने जोगराज स्ट्रीट स्थित चीजी क्रेजी कैफे में कवि सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी आयोजित की। इसमें सामाजिक समरसता और आधुनिक जीवन में रामायण की प्रासंगिकता पर विचार रखे गए। साहित्यकार भारती मिश्रा की पुस्तक ‘साहित्य सारथी’ का विमोचन भी किया गया। वैभव सोमवंशी ‘सुभग’, उत्कर्ष अग्निहोत्री और राजेंद्र अवस्थी ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में तुषमुल मिश्रा, रोचना बिश्नोई, महेश पाल सिंह ‘उपकारी’, संस्कार भारती के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, संयोजक अरविंद दीक्षित सहित साहित्यकार और साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]