कल्लू पाल के समर्थको पर फायरिंग का मुकदमा

0
171

kallu 3फर्रुखाबाद: कल्लू की आत्महत्या के बाद भी लोगो में कम होने का नाम नही ले रही है बीते दिन ही उसके साथियों ने अंगूरीबाग में फायरिग कर दहशत फ़ैलाने का प्रयास किया था| आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है|
नखास चैकी इंचार्ज मो0 आसिफ ने अंगूरी बाग निवासी हिमांशु पाल पुत्र अमर सिंह एवं थाना अमृतपुर के ग्राम राजपुर निवासी लकी पुत्र अनिल कुमार पाल के विरूद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के मुताबिक हिमांशु व लकी ने अंगूरीबाग की पुलिया के पास सुबह 10 बजे तमंचे से खुलेआम फायरिंग कर लोगो को चेतावनी दी कि कल्लू के मर जाने के बाद अब वह रंगदारी टैक्स बसूल करेगे। और जो विरोध करेगा उसको जान से हाथ धोना पड़ेगा।
वही कल्लू पाल के परिजनों को पुलिस तलाश कर रही है जिसके ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]