फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के आदेश पर एआरटीओ कार्यालय में छापा मारने गये एसडीएम सदर को चार लिपिक व खुद एआरटीओ गायब मिले| एसडीएम सदर ने सभी का एक दिन का वेतन काटा गया|
एसडीएम सदर का चार्ज पाये प्रशिक्षु दिनेश कुमार ने छापे के दौरान अभिलेख चेक किये और कई कमिंया मिलने पर जमकर लताड़ लगायी और अगर दलाल कार्यलय परिसर में दिखायी दिये तो क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी| उन्होंने कहा की कर्मचारी समय से काम निपटाए नही तो खैर नही| छापे के दौरान लिपिक मधुसुधन, अमित रस्तोगी, श्री निवास, विनोद कुमार के साथ एआरटीओ देवमणी भारती गायब मिले| जिनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है|



