टेंपो की टक्कर से सीपीवीएन स्कूल के छात्र की मौत

0
138

mautफर्रुखाबाद :(कायमगंज) कंपिल बाईपास रोड पर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गयी। वह सीपीवीएन इटर कालेज में कक्षा 11 का मानीटर था। 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत से घर में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला पाठक नई कालोनी निवासी अशोक शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र अभय शर्मा उर्फ गोलू गुरुवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहा था। बाईपास रोड पर कंपिल की ओर से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व सीपीवीएन स्कूल कर्मियों ने उसे सीएचसी पहुचाया। हालत गंभीर होने से उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद को रेफर किया गया। प्रधानाचार्य पीरथ व योगेश तिवारी भी सीएचसी पहुंच गए। वह अपनी कार से छात्र को फर्रुखाबाद ले गये। परिजन भी वहां पहुच गये। वहा से उसे कानपुर ले जाने को कहा गया। कानपुर पहुचने से पहले ही छात्र की मौत हो गयी। इकलौते भाई अभय की मौत की सूचना पर उनके माता-पिता व 4 बहनें रजू, मंजू, साधना व सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया के मूल निवासी अशोक शर्मा बच्चों की पढ़ाई के लिए के मोहल्ला पाठक नई कालोनी में रहने लगे थे। गुरुवार सुबह अभय स्कूल जाने से पहले चाचा वीरेश शर्मा को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]