अशांति फ़ैलाने के इरादे से मदरसे की बाउंड्री के पिलर गिराए

0
100

eed gah -21फर्रुखाबाद : बीबीगंज स्थित नई ईदगाह के सामने मदरसा बनाने को खरीदी गई जमीन पर बाउंड्री बनाने को खड़े किये गये पिलर बुधवार रात अराजकतत्वों ने गिरा दिये। कमेटी की ओर से इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में स्थित नई ईदगाह के सामने कमेटी की ओर से मदरसा बनाने को जमीन खरीदी गई है। बाउंड्री बनाने के लिए पिलर बनाये जा रहे हैं। रात में अराजकतत्वों ने चार पिलर गिरा दिये। सुबह सूचना पर कमेटी के पदाधिकारी नाजिम शमशी, मो.अहमद जावेद, कआन खां, सचिव सफीर मुल्लाजी आदि मौके पर पहुंचे। नाजिम शमशी ने बताया कि जमीन की नाप के दौरान ही कुछ लोग व्यवधान खड़ा कर रहे थे। उन्होंने शक जताया कि असरदार लोगों के इशारे पर ही अराजकतत्वों ने पिलर गिराये। इस संबंध में सीओ सिटी को फोन पर सूचना दी गई। कमेटी पदाधिकारी तहरीर देने थाने पहुंचे, लेकिन थानाध्यक्ष के न मिलने पर लौट आये।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]