कुएं में गिरी बच्ची की मौत

0
107

NLKUPफर्रुखाबाद:(जहानगंज) कुएं में गिरकर आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने शव कुएं से निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को नही मिली|
थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर अमलैया निवासी अमृतलाल गांव की सड़क किनारे स्थित रामबाबू दुबे के नलकूप से सोमवार देर रात धान के खेत की सिंचाई कर रहे थे। उनकी पत्नी सावित्री देवी 8 महीने की पुत्री मीरा के साथ नलकूप के कुएं के पास जमीन पर लेटी थीं। देर रात अमृतलाल ने पत्नी से तंबाकू मांगी। सावित्री पुत्री को लेटा छोड़कर पति को तंबाकू देने चली गई। लौटकर आयीं तो पुत्री वहां नहीं थी। कुएं से उसके रोने की आवाज आ रही थी। सावित्री ने पति को जानकारी दी। कुएं में बच्ची गिरने की सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। टार्च की रोशनी में अमृतलाल कुएं में घुसे। नलकूप के पंखे से टकराने से लगी चोट से मीरा की मौत हो चुकी थी। शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मंगलवार प्रात: अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थानाध्यक्ष मुकेश यादव के अनुसार घटना की सूचना थाने में नहीं दी गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]