युवक को गोली मारने के आरोपी जूता व्यवसायी के घर फ़ोर्स तैनात

0
81

RAJU GUPTAफर्रुखाबाद: बीती शाम ससुराल जा रहे युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया था| पुलिस ने किसी आशंका को देखते हुए आरोपी के घर के बाहर पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गयी है|
सोमबार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेटगंज लाल दरवाजा निवासी आसिफ पुत्र गुलाम वारिस कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ईशापुर में जा रहा था| जैसे ही वह रजीपुर जरारी मार्ग पर अपनी ससुराल ईशापुर के निकट पंहुचा तो एक बाइक पर पीछे से आये दो लोगो ने आसिफ को घेर लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया| झीना झपटी में तमंचा सर से हट कर सीने पर आ गया और तभी अचानक फायर हो गया| गोली लगने से आसिफ गम्भीर रूप से घायल हो गया|
घायल आसिफ के अनुसार उसकी मोहल्ले में ही एक युवक अरविन्द के साथ काफी कहासुनी हो गयी| जिससे शहर कोतवली में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था|
गोली चलने की घटना के तुरंत बाद लाल दरवाजा निवासी अरविन्द उर्फ़ राजू गुप्ता के घर पीएसी व कई चौकी इंचार्ज तैनात कर दिये गये थे| देर रात पीएसी तो हटा ली गयी लेकिन पुलिस फ़ोर्स अभी भी तैनात है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]