जल्द शुरू होगा 100 सड़कों का निर्माण

0
104

dm nredr kumar singhफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया की जांच के बाद नगर पालिका परिषद को दो माह से रुकी शहर की सौ सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। ठेकेदारों को वर्क आर्डर जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है।
नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य पर रोक लगाकर सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी थी। इससे दो माह पूर्व करीब साढ़े चार करोड़ की 100 सड़कों का निर्माण अधर में लटक गया था।
सिटी मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को सड़कों का निर्माण शुरू कराने को कार्रवाई के आदेश दिये हैं। वर्क आर्डर जारी करने को पत्रावली पालिकाध्यक्ष के पास भेजी गई है। इससे नगरपालिका के ठेकेदार सक्रिय हो गए।
पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद सड़कों का निर्माण अगले सप्ताह प्रारंभ करा दिया जायेगा। विकास कार्यो में तेजी लायी जायेगी।
ज्ञातव्य है कि निर्माण कार्य पर रोक लगने से सुतहट्टी, बजरिया व नितगंजा आदि की सड़कें खुदी पड़ी हैं। जिनका निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]