600 छात्र-छात्राओ को मिला प० कालीचरन सम्मान

0
132

yuvaa mhotsavफर्रुखाबाद: मेधावी छात्र-छात्राओ को युवा महोत्सव समिति की तरफ से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प० कालीचरन शैक्षिक सम्मान प्रदान किया गया| सम्मान पाकर बच्चे फुले नही समाये|
फर्रुखाबाद स्टेट बैंक के निकट स्थित एयर होस्टेस एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा ने 600 बच्चो को सम्मान प्रदान किया| उन्होंने कहा की सफलता प्राप्त करने का अगर कोई मन्त्र है तो वह है लगातार कोशिश| लगातार परिश्रम से हम सफलता की बुलंदियों को छु सकते है|
इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, रामानंद बालिका इंटर कालेज फ़र्रु०, एनएकेपी इंटर कालेज, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज, रस्तोगी इंटर कालेज, स्वामी आत्मदेव गोपालानंद इंटर कालेज ऊगरपुर, पुरुषोतम सिंह इंटर कालेज राजेन्द्र नगर व राजकीय इंटर कालेज फ़र्रु० के छात्र-छात्राओ को सम्मान पत्र दिया गया\
इस दौरान कार्यक्रम के निर्देशक सचिदानन्द मिश्रा, सह उपाध्यक्ष मयंक मिश्रा व समीक्षा मिश्रा आदि मौजूद रही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]