फर्रुखाबाद: स्वास्थ्य विभाग के दावो की पोल तब खुल गयी जब चिकन पाक्स (चेचक) की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी और उसका पूरा परिवार इसकी चपेट में आ गया| फ़िलहाल महिला की मौत पर स्वस्थ्य विभाग अपना मुंह खोलने को तैयार नही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कादरी गेट निवासी ज्ञानप्रकाश मिश्रा की 35 वर्षीय पत्नी ममता बीते कुछ दिनों से चिकन पाक्स की चपेट में आ गयी और शनिवार को सुबह उनकी मौत हो गयी| चिकन पाक्स के इतने खतरनाक हमले से मोहल्ले के लोगो ने घर से निकलना छोड़ दिया है| वही मृतक ममता के जेठ सुरेन्द्र मोहन मिश्रा, पुष्पा मिश्रा के साथ साथ उनके बच्चे बिष्णु, अखिलेश व विधाप्रकाश को भी चिकन पाक्स ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है|
ममता का तो परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन परिजनों को लेकर आपस में भय व्याप्त है| शासन के सभी प्रयाशो पर स्वास्थ्य विभाग ने जड से पानी फेर दिया| स्वास्थ्य विभाग का दावा था की चिकन पाक्स जनपद से पूरी तरह खत्म हो गया है| लेकिन ममता की मौत ने विभाग के झूठे वादों की पोल खोल कर रख दी|
सीएमओ राकेश कुमार ने बताया की चिकन पाक्स के शिकार परिवार को देखने के लिए अपर चिकित्साधिकारी नहनुमल के साथ डॉ दीपक कटारिया के साथ पूरी टीम को भेजा गया था| सभी का उपचार किया गया है| उन्होंने कहा की चिकन पाक्स जनपद से अभी खत्म नही हुआ है| जिससे निपटने के लिए अभी स्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहा है|
चिकनपाक्स की चपेट में आया पूरा परिवार, महिला की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


