फर्रुखाबाद:(कमालगंज) शुक्रवार की सुबह छात्र की मौत बनकर आयी जब वह जल्दबाजी के चक्कर में रेलवे क्रासिंग क्रास करते समय हादसे का शिकार हो गया| उसी मौके पर ही मौत ही गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम सीधौली निवासी ओम प्रकाश का 14 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार अपनी बाइक से जा रहा था उसी समय गेट संख्या 129 के उपरी खेडा में क्रासिंग बंद थी| धर्मेन्द्र ने जल्दबाजी के चक्कर में मोटरसाईकिल बैरियर से झुका कर निकालने का प्रयास किया तभी अचानक कालेन्द्री ट्रेन आ गयी और छात्र धर्मेन्द्र को काटती हुई निकल गयी उसकी मोटरसाईकिल घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर जा गिरी|
धर्मेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी गयी| सूचना मिलने पर मृतक की माँ सुमन व बहन चांदनी मौके पर पंहुची उनका रो-रो कर बुरा हाल था|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

