कोतवाली की गोद में चल रहे आय्यासी के अड्डे पर कल्लू पाल ने की फायरिंग

0
91

kallu pal goliफर्रुखाबाद: मकान किराये पर लेकर उसमे शराब, शबाब व कबाब की व्यवस्था कई महीनों से चल रही थी| मकान जुंए का बड़ा अड्डा भी बना है| जिसमे हिस्ट्रीशीटर कल्लू पाल ने रंग में भंग कर दिया|शनिवार शाम शातिर कल्लू ने मकान के बाहर खड़े होकर कई फायर किये और अपने साथियों के साथ फरार हो गया| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गयी और हांथ झाड़ कर बैरक लौट आयी |
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
विदित है की शहर कोतवाली के सुतहट्टी बाजार में प्रिंस हेयर कटिंग की दुकान के निकट एक बहुत पुराना मकान है| जिसे उसके मकान मालिक ने बीते कुछ महीनों से किराये पर दे रखा है| सूत्र बताते है की मकान के अन्दर रात तकरीबन दस बजे के बाद महफिल सजती है और शराब, सबाब व कबाब की दाबत भी उड़ाई जाती है| वही बड़े पैमाने प[आर जुआ भी होता है| जानकारी के अनुसार बीते दिन मकान के अन्दर तकरीबन 15 लाख से अधिक रूपये का जूआ हुआ था जिसकी सुचना पुलिस को दी गयी लेकिन पुलिस झाकने तक नही गयी|
इसी मकान में अपनी शाम रंगीन करने हिस्ट्रीशीटर कल्लू पाल के दो विरोधी युवक आते थे| बीते दिन कल्लू को लाल मोटरसाईकिल से उसी मकान के आस-पास देखा गया था| सूत्र बताते है कल्लू ने पहले रैकी की और आज मौका देकर मकान के पास तकरीबन आधा दर्जन बाइक सवार साथियों के साथ पंहुच गया और सडक पर खड़े होकर किसी को आवाज दी और हवाई फायर कर दिया|
कल्लू के फायर करते ही मकान के अन्दर दहशत फ़ैल गयी ऊपर से भी एक फायर किया गया| कल्लू फायर कर कर फरार हो गया| सुचना मिलने पर घुमना चौकी प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे लेकिन तबतक सब कुछसामन्य हो गया था| जिसके बाद पुलिस खाली हाथ चली आयी| फिलहाल घटना होने से लोगो में दहशत फ़ैल गयी कोई भी कुछ बोलने को तैयार नही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]