पेशाब करने गयी युवती से बलात्कार का प्रयास, विरोध करने पर सर फोड़ा

0
111

anjli nvavganj repफर्रुखाबाद: बीती रात अपने घर से बाहर पेशाब के लिए निकली युवती को पीछे से पडोस के लोगो ने पकड़ लिया और उसके साथ वलात्कार का प्रयास किया गया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी गयी|पुलिस ने लोहिया अस्पताल में पीडिता का मेडिकल कराया है|
थाना नवावगंज क्षेत्र के ग्राम नगला निजाम निवासी लेखराज शाक्य की पुत्री बीती रात तकरीवन 3 बजे पेशाब करने के लिए घर से बाहर गयी थी| पीडिता ने आरोप लगाया है की जैसे ही वह कुछ दूर बढ़ी तो पडोस के ही अलकेत उर्फ़ विपिन शाक्य पुत्र सुनील ने उसे पीछे से दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा| जिसका विरोध करने से हो रहे शोर शराबे से पीडिता के परिजन जाग गये जिन्हें आता देख विपिन फरार हो गया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने घायल पीडिता को नबाबगंज स्वस्थ केंद्र भेजा जंहा से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया| [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]