शराब सेल्समैन को घायल कर नकदी लूटी

0
101

लूट 9फर्रुखाबाद:दबंगो ने उधार मेंदारू देने से मना करने पर रविवार रात ठेका सेल्समैन को पीटकर 6900 रुपये लूट लिये। ठेका पूर्व प्रधान का है। उन्होंने सेल्समैन के साथ सोमवार सुबह थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव जनैया सठैया के पूर्व प्रधान बृजेश कुमार राजपूत का गांव में ही देशी शराब का ठेका है। ठेके के सेल्समैन गांव के ही घनश्याम राजपूत देर रात ठेका बंद कर घर जा रहे थे। तभी गांव के गिरीशचंद्र, जगराम व रामजीत ने रोककर घनश्याम के साथ मारपीट कर दी।
घायल घनश्याम का आरोप है कि शराब बिक्री के 6900 रुपये भी उससे लूट लिये गये। सेल्समैन ने बताया कि उसके शोर मचाने पर रक्षपाल व उसकी पत्‍‌नी समेत अन्य लोग आ गये, उन्होंने घटना देखी। सेल्समैन ने बताया कि उसने उधार शराब देने से मना कर दिया था। इसी रंजिश में मारपीट की गयी। पूर्व प्रधान बृजेश कुमार राजपूत ने बताया कि शराब उधार न देने पर यह लोग आये दिन विवाद करते हैं। थानाध्यक्ष राघवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच करवा कर कारवाई की जायेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]