रक्षाबंधन विशेष: जेल की सलाखों के पीछे मुस्लिम भाईयो को बांधी बहनों ने राखी

0
153

फर्रुखाबाद: पुरे प्रदेश में सम्प्रदायिक दंगो का बारूद सुलग रहा है| लोग एक दुसरे पर कीचड़ उछाल रहे है और अपनी अपनी रोटिया सेकने में व्यास्त है| वही रक्षाबंधन के दिन केन्द्रीय कारागार की सलाखों के पीछे एक मिशाल देखने को मिली| जेल के अन्दर सजा काट रहे मुस्लिम भाईओ को हिन्दू बहनों ने राखी बाँध दंगे भडकाने बाले लोगो के मुंह पर तमंचा मार दिया|
सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ की सलाखों के पीछे अपने भाईओ को राखी बाँधने के लिए पुरे प्रदेश से बहने आयी थी| जेल के बाहर सुबह से ही काफी भीड़भाड़ देखने को मिल रही थी|rakhi jail 3 जेल के मेन गेट पर लम्बी-लम्बी लाइन में बहने खड़ी थी| और जब राखी को कलाई में बाँधने का नम्बर आया तो कैदियों की बहनों ने उन्हें राखी बांधना शुरू किया| तो भाईयो की आँखे आंसुओ की तेज धारा से नम हो गयी|
लेकिन इन्ही कैदियों की बहनों में से कुछ यैसी भी थी जिन्होंने तो सभी को हैरत में डाल दिया| जेल में बंद कैदी मन्नर शुक्ला निवासी उन्नाव को राखी बांधने आयी उसकी बहन विटाना शुक्ला व बर्रा कानपुर निवासी कैदी विनय तिवारी की बहन मोनी तिवारी ने जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे मुस्लिम कैदी मो०असलम निवासी कानपुर, साहिद खान निवासी आसिमन उन्नाव, इकवाल कन्नौज को राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिला कर उन्हें लम्बी उम्र की दुआ दी| jail rakhi 9वही मुस्लिम कैदीयो ने बहनों को उपहार भेट किये तो सभी देखते रह गये
मुस्लिम कैदियो ने कहा की सभी पर्व बहुत ही महत्व रखते है लेकिन रक्षा बंधन का त्योहार सबसे अधिक खुबसूरत है| जिसमे भाई बहन के प्यार की अनुपम छटा नजर आती है|
जेल में भोजन की विशेष व्यवस्था ……………
सभी को भाई चारे का पाठ पढ़ाने बाले इस पर्व को और रंगीन बनाने के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गयी है| जेल अधीक्षक यादवेन्द्र शुक्ला ने बताया की कैदियों के लिए पुड़ी सब्जी के साथ साथ हलबा की भी व्यवस्था की गयी है| जेल के सभी कैदियों को बहनों से मिलने के लिए कोई समस्या ना हो इसके लिए पुख्ता इंतजामात किये गये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]