20 सितंबर को लगेंगी मेगा लोक अदालत

0
102

courtda1111_fलखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक के निर्देश पर उच्च न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक न्यायालयों, अधिकरणों-निकायों में 20 सितंबर को राज्य मेगा लोक अदालत आयोजित की जाएंगी।

[adrotate banner="3"]

यह जानकारी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तेज प्रताप तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव राघवेन्द्र कुमार ने अनुरोध किया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी लंबित वाद को मेगा लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराना चाहते हैं तो संबंधित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर अपने वाद को मेगा लोक अदालत में निस्तारित करा सकते हैं।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]