दिनदहाड़े महिला के साथ लूट कर भाग रहे तीन को पुलिस ने दबोचा

0
112

luut 65फर्रुखाबाद: महिला का पर्स लूट कर भाग रहे तीन बाइक सबार युवको को पुलिस ने डीएम आवास के बाहर दबोच लिया| तीनो को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के आल सोल्स चार्ज निवासी महिला साधना भारती बड़े चौराहे पर किसी काम से आई थी उसके बाद उन्होंने अपने बैलेंस भी चेक कराया| उसी समय तीन बाइक सबार युवको की नजर उन पर पड़ी| महिला भारती रिक्सा पर बैठ कर जा रही थी| जब वह बैंक आफ बडौदा के निकट पंहुची तो बाइक सबार युवको ने उसका पर्स लूट लिया और कलेक्ट्रेट की तरफ भाग निकाले| मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया जैसे ही वह डीएम, एसपी आवास के निकट पंहुचे तो मोटरसाईकिल अचानक से रपट गयी और वह सड़क पर ही गिर गये| उसी समय पुलिस ने उन्हे दबोच लिया|
पकड़े गये युवको ने अपना नाम पवन अग्निहोत्री, रवि कुमार निवासी खतराना व अनुभव शुक्ला निवासी माधौपुर बताया है| पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]