फर्रुखाबाद:(कम्पिल) पटियाली स्थित भोलेबाबा के आश्रम के सत्संग में शामिल होने के बाद घर बापस जा रही बाइक सबार महिला को ट्रेक्टर ने जोरदार टक्कर मारदी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका पति व सास गम्भीर रूप से घायल हो गये|
शमसाबाद क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर महमूद निवासी मुकेश जाटव अपनी पत्नी सुशीला तथा अपनी माँ चन्द्रकली के साथ बाइक द्वारा पटियाली स्थित भोलेबाबा के आश्रम के सत्संग में शामिल होने जा रहा था। कम्पिल के गांव कमरुद्दीननगर के सामने जैसे ही वह पहुंचा, वैसे ही सामने से आये ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे गम्भीर रूप से घायल सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गयी|
घायल पति मुकेश व सास चंद्रकली को उपचार हेतु कायमगंज के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से मुकेश की हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया। सुशीला की मौत की खबर पर उसके परिजन तथा ग्रामीण अस्पताल में विलाप करने रहे। पुलिस ने सुशीला के शव का पंचनामा भर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,पति व सास घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

