भाजपा बनाएगी 50 हजार विशेष सदस्य

0
103

bjp2फर्रुखाबाद: लोक सभा चुनाव में मिली जीत के वोटो को विधानसभा तक सजोकर रखने के लिए भाजपा एक विशेष सदस्ता अभियान चलाने जा रही है| जिसके लिए विधान सभा बार जिम्मेदारी दी गयी है|
भारतीय जनता पार्टी में पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के आवास विकास स्थित कैम्प कार्यालय में बुलाई गयी बैठक में कहा गया की 25 अगस्त से 25 सितम्बर तक एक माह तक एक विशेष सदस्ता अभियान चलाया जायेगा| जिसमे युवा मोर्चा को 10 हजार, महिला मोर्चा को 10 हजार, पिछड़ी व अति पिछड़ी जाति(सामजिक न्यायिक मोर्चा) को 20 हजार अनुसूचित जाति को दस हजार विशेष सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है|
जिसके लिए अलग-अलग बैठक का समय भी विधान सभाबार दिया गया है| 17 अगस्त को सदर, 18 अगस्त को कायमगंज, 20 अगस्त को अमृतपुर, 22 को भोजपुर में विशेष सदस्ता अभियान के लिए समय निर्धारित किया गया है| जिला विशेष सदस्ता अभियान प्रभारी बनाये गये पार्टी के जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया की चार वर्ग में चलाये जा रहे अभियन में युवा मोर्चा को सफेद रंग की रशीदे, महिला मोर्चा को गुलाबी रशीद वही सामजिक न्याय मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा को सफेद रंग की रशीदे दी जायेंगी|
बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, भास्कर दत्त द्विवेदी, पवन गौतम, अमर सिंह खटिक, शैलेन्द्र राठौर , ममता सक्सेना , प्रदीप सक्सेना, आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]