फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, पति, सास, ससुर सहित सात पर दहेज हत्या का मुकदमा

0
126

mauutफर्रुखाबाद: जंहा एक तरफ विवाहिताये साबन के महने में अपने मायके जाकर झूले का आनन्द लेती है वही इस खुबसूरत महीने में विवाहिता की लाश उसके कमरे में पंखे में लटकी मिली| हत्या या आत्महत्या के मामले पर पुलिस जाँच कर रही है| परिजनों ने मृतका के पति सहित 7 लोगो के खिलाफ तहरीर दी है| विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग अभी फरार है|पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरु कर दी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी निवासी श्याम तिवारी की 22 वर्षीय पत्नी शिखा तिवारी की लाश फांसी पर झूलती हुई मिली| मौके पर पंहुचे शिखा के पिता रामकिशोर मिश्रा निवासी बानगांव मिर्जापुर ने बताया की उसने अपनी बेटी शिखा का विवाह बीते 7 दिसम्बर 2012 को किया था| शिखा के कोई बच्चा नही था|CO उसका पति उसे एक लाख रूपये अपने घर से लाने के लिए मारपीट करता था| बीते दिन ही उसे पास शिखा का फोन गया था की उसके पति श्याम ने उसके साथ मारपीट की है| जिस पर शिखा के पिता ने कह दिया की वह कल आएगा| सुबह उसके पास फोन गया की शिखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है| सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह, एसएसआई हरीश चन्द्र फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुच गये| कमरा अन्दर से बंद था वही कमरे का दूसरा गेट बाहर से बंद था| कुछ समय के बाद मृतक शिखा के पिता रामकिशोर माँ मधु अन्य परिजनों के साथ आ गयी उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को नीचे उतारा|
कमरे में पंखे से शिखा का शव लटक रहा था उसके पास ही एक छोटी मेज भी बैड के ऊपर रखी थी, लेकिन शिखा के पैर बैड पर मुड़े हुए थे| फिल्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर जाँच पड़ताल की है | वही मृतका के पिता रामकिशोर मिश्रा ने शहर कोतवाली पुलिस को शिखा के पति श्याम तिवारी, ससुर गिरीश तिवारी, सास राजकुमारी, जेठ अनुपम,जेठानी प्रीती,मनोज उसकी पत्नी विटिया , देवर कल्लू सहित सात लोगो के खिलाफ तहरीर दी गयी है| पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| शिखा के पिता के अनुसार उसका देवर कल्लू भी अपनी भाभी शिखा के साथ मारपीट करता था| जिसको लेकर कई बार विवाद हो चुका था| आरोपी पति श्याम व्याज व रिक्शा चलबाने का काम करता था| घटना के बाद भाजपा महामंत्री रामवीर शुक्ला भी मृतका के पक्ष से पंहुचे|
एक माह पहले भी हुआ था विवाद घर पर पंहुची थी पुलिस ……………………….
बीते एक माह पूर्व फोन पर शिखा ने अपने पिता को पति व अन्य लोगो के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया था| पिता ने शहर कोतवाली पुलिस को मौखिक रूप से दामाद के उत्पीडन के शिकायत पुलिस से की थी| जिसके बाद पुलिस ने घर पर जाकर श्याम व उसके परिजनों को धमकाया भी था| फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]